उत्तराखंड

कांग्रेसजनों ने किया शहीद भगत सिंह को याद

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। कहा कि भगत सिंह देश के हर नागरिक के लिए एक आदर्श शख्सियत हैं।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण को जुटे। इस दौरान भगत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का बलिदान उल्लेखनीय है। अंग्रेज हुकूमत ने भगत सिंह की शहादत के जरिए नौजवानों में आजाद के जुनून को महसूस किया और उन्हें भारत से आखिर कार विदा होना पड़ा। भगत सिंह की दिलेरी की कहानियां आज भी हमें देशभक्ति की प्रेरणा देती हैं।

यह भी पढ़ें :- गौतम के बयान पर भड़की कांग्रेस, पहुंचे कोतवाली

कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के देश में आज अन्नदाता सड़कों पर अपने हक के लिए आंदोलित है। मगर, देश की सत्ता मौन साधे हुए है।

यह भी पढ़ें :- Politics: ‘बुनियाद’ रखने के वक्त ही ‘गुटबाजी’ की सेंध

इस मौके पर युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र पाल पाठी, राकेश सेमवाल, प्रिंस सक्सेना, यश अरोड़ा, आदित्य झा, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, बुरहान अली, नीरज चौहान, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button