ऋषिकेश

Rishikesh: निरंकारी मिशन के शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्र

ऋषिकेश, 14 सितंबर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से श्यामपुर स्थित लक्कड़घाट रोड पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

एम्स अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्र किया। रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

इस अवसर पर मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बाबा हरदेव सिंह के संदेश ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे’ का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्तदान निःस्वार्थ सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्त संग्रह के साथ समाज में मानवता, परोपकार और सेवा भावना को बढ़ावा देना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button