ऋषिकेश

Rishikesh: पेयजल लाइनों के अधूरे कार्यों के लिए मांगा बजट

ऋषिकेश, 29 अक्टूबर। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट के अभाव में अटकी पेयजल योजनाओं को लेकर पेयजल सचिव से धनराशि जारी करने की मांग की।

गुरुवार को कैंप कार्यालय में पेयजल अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ चक जोगीवाला, हरिपुर कला, भट्टोंवाला, गढ़ी मयचक, गुमानीवाला और साहबनगर आदि क्षेत्रों में पेयजल लाइन के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

विधायक अग्रवाल ने पेयजल सचिव रणवीर चौहान से फोन पर वार्ता कर आवश्यक बजट जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि अधूरे कार्य पूरे कर स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा मिल सके।

उन्होंने रायवाला और प्रतीतनगर में बढ़े पेयजल शुल्क को कम करने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाएं दूर कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आरके राणा, ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, गोविंद मेहर, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button