देहरादून

देहरादून के लिए बनेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट मास्टर प्लान

देहरादून, 28 अक्टूबर। देहरादून शहर की बदहाल होती यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने शहर की मौजूदा जरूरतों और भविष्य में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए अल्प और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने को कहा।

बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक में सड़क कनेक्टिविटी, जंक्शन सुधारीकरण, पार्किंग स्थलों के विकास और मसूरी समेत पर्यटन स्थलों को जाने वाले वाहनों के संचालन पर चर्चा हुई। डीएम ने मसूरी के वाहनों को बाहरी मार्गों से निकालने पर अध्ययन करने को कहा। साथ ही मसूरी में पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा और सड़क मार्गों की क्षमता का आकलन करने के निर्देश दिए।

डीएम ने एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और टाउन प्लानर के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट मास्टर प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के सफल यातायात प्रबध्ांन मॉडलों को देहरादून के अनुरूप अपनाने पर जोर दिया।

डीएम ने 23 स्थलों पर प्रस्तावित पार्किंग स्थलों की उपयोगिता की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि पार्किंग के लिए भूमि चिह्नित करने के साथ यह आकलन भी जरूरी है कि वहां निर्माण से यातायात दबाव वास्तव में कम होगा या नहीं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद और उप जिलाधिकारी सदर को संचालित और प्रस्तावित पार्किंग स्थलों, डीपीआर की स्थिति और भूमि की उपलब्धता संबंधी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को तत्काल किए जा सकने वाले सुधारों और दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा विकास के प्रस्ताव अलग-अलग तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत और एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button