ऋषिकेश

Rishikesh: रेलवे रोड पर 6.68 लाख रुपये से बनेगा नाला

ऋषिकेश, 24 अक्टूबर। मेयर शम्भू पासवान ने शनिवार को रेलवे रोड पर एसबीआई के समीप नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाले के निर्माण की लागत 6.68 लाख रुपये है।

पासवान ने कहा कि नगर निगम शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि नाले के निर्माण से जल निकासी और जलभराव की समस्या का समाधान होगा।

मौके पर पार्षद आशु डंग, भूषण लाल डंग, दिलीप अरोरा, काकू चावला, महेश डंग, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button