ऋषिकेश
Rishikesh: हिंदी दिवस पर शिक्षक और साहित्य प्रेमी सम्मानित

ऋषिकेश, 14 सितम्बर। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर दो दर्जन से अधिक शिक्षक और साहित्य प्रेमियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। साहित्यिक संस्था ‘आवाज’ के अध्यक्ष अशोक क्रेजी शर्मा ने छात्रों को साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ‘आवाज साहित्यिक गौरव सम्मान’ से शिक्षक सुखदेव कंडवाल और रेखा बिष्ट को हिंदी अध्यापन व साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सुशीला बड़थ्वाल, नीलम जोशी, रंजना, जगदम्बा प्रसाद थपलियाल, रीता पुंडीर और रंजन अंथवाल आदि को भी सम्मान प्रदान किया गया।



