उत्तराखंड

विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹86 करोड़ मंजूर

देहरादून, 8 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए ₹86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ विधानसभा के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 49.64 लाख, रानीखेत विधानसभा के विकासखंड ताडीखेत के अंतर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹3.34 करोड़ मंजूर किए।

मुख्यमंत्री द्वारा डोईवाला विधानसभा के अठूरवाला टिहरी विस्थापित में घंटाघर निर्माण के लिए ₹97 लाख की स्वीकृत के साथ जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के वेतन भत्ते आदि के लिए ₹150 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किस्त में ₹80.00 करोड़ स्वीकृत किए।

वहीं, थराली विधानसभा में विकासखंड नंदानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुतोल के ध्योसिंह धाम मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹19.56 लाख, रामणी में गोरिया राजा मंदिर सौन्दर्यीकरण के लिए ₹ 9.93 लाख, चोपता चौरी में मां गिरिजा भवानी मंदिर के पास धर्मशाला के शेष कार्य के लिए ₹33.72 लाख, विकासखंड नारायणबगड अंतर्गत ग्राम पंचायत मींग में मींगेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹20.24 लाख और कौब के महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹39.62 लाख मंजूर किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button