ऋषिकेश

सड़कों के निर्माण में देरी पर विधायक ने जताई नाराजगी

ऋषिकेश, 23 अक्टूबर। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में जल संस्थान और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेरी अर्बन पेयजल योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अग्रवाल ने बापूग्राम, शिवाजी नगर, मालवीय नगर और गीता नगर सहित अन्य क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2024 के बीच पेयजल योजना के तहत कराए गए कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि सड़कों के सुधार और पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान की ओर से नगर निगम को 13 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

अग्रवाल ने कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रीय जनता को कई वर्षों से आवागमन में परेशानी हो रही है। धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण में देरी गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण जल्द कराया जाएगा। बैठक में जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आरके राणा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button