ऋषिकेश
Rishikesh: हरिपुर कला में सड़क निर्माण का भूमि पूजन

रायवाला (ऋषिकेश), 13 सितम्बर। हरिपुरकला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 2.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क के दूसरे छोर पर भूमि पूजन किया।
अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हरिपुरकला में सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, उप प्रधान मनोज शर्मा, सुंदरलाल गौड़, सुरेश पाल, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, लक्ष्मी, ममता आदि मौजूद रहे।



