अपराध

हादसाः बदमाशों ने की चाकू से गोद कर युवक की हत्या

विकासनगर। लेमन अस्पताल के पास बदमाशों ने लूट के इरादे से एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें :- हैवान पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के पांवटा साहिब निवासी यूनुस विकासनगर में अपनी ससुराल आया हुआ था। मंगलवार रात करीब साढे 11 बजे जैसे ही लेमन हॉस्पिटल के पास पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर बाहर निकल रहा था, तो एक ओर खड़े बदमाशों ने उसे रोक कर घेर लिया। बदमाशों ने उसे लूटने का प्रयास किया। तभी वह उनके चुंगल से निकल कर भागने लगा। इसबीच बदमाश उसे चाकू मार कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खूंन से लथपथ युनुस को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें :- फिर एक मासूम बना गुलदार का निवाला

जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि युनुस की पांवटा साहिब में दुकान है। पुलिस ने सूचना के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि उसके अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button