उत्तराखंडदेशहादसा

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत

Breaking News : जोशीमठ, 30 अक्टूबर। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर चाईं गांव के पास पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

शुरूआती जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं।

खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ड्रोन की मदद से हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाया गया। संयुक्त बचाव दल ने घटनास्थल से सभी छह शव बरामद कर लिए हैं। शवों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि जोशीमठ के नजदीक चाईं गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले
हादसे में मृतकों की पहचान कैप्टन हिमांशु (पायलट), प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. एच.एस. नटराज के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button