Rishikesh: बेटे ने मां को मारी गोली, गिरफ्तार

ऋषिकेश, 6 जुलाई। कोतवाली अंतर्गत पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में कथित घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे द्वारा अपनी मां को तमंचे से गोली मारने की वारदात सामने आई है। एम्स में भर्ती घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर तफ्शीश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गली नंबर-3, ए ब्लॉक स्थित घर में सुमित गौड़ (32) और उसकी मां उषा देवी (63) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में सुमित ने 12 बोर के अवैध तमंचे से मां पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद घायल मां को एम्स लेकर पहुंचा।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में घायल महिला के बड़े बेटे अमित गौड़, निवासी माजरी ग्रांट, डोईवाला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास अवैध तमंचा कैसे पहुंचा, विवाद का वास्तविक कारण क्या है आदि की हर एंगल से जांच की जा रही है।



