भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ऋषिकेश, 18 नवम्बर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य और डॉ. धन सिंह रावत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और सरकार से जवाब मांगना हर नागरिक का अधिकार है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। बताया कि सभी हस्ताक्षरों को प्रदेश कमेटी के जरिए सरकार को भेजा जाएगा।
श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार और मंडल अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को इन मामलों में चुप्पी तोड़नी चाहिए। कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
मौके पर सूरी राणा, जीतू बिष्ट, लक्ष्मण सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह पवार, मुंशी सिंह नेगी, सुरेंद्र रावत, कमल पंवार, मनोज रावत, अरविंद पंवार, अमित गुनसोला, जीत सिंह, प्रताप सिंह, हर्ष शर्मा, उदित शर्मा, मुकेश धनाई, रामपाल, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।



