स्वीकृत सड़कों का कराएं जल्द निर्माणः प्रेमचंद

ऋषिकेश, 18 नवंबर। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
अग्रवाल ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पालन करने और नियमित स्थलीय निरीक्षण कर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण सड़कों से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी, सहायक अभियंता राजेश चौहान और कनिष्ठ अभियंता संजय सेमवाल मौजूद रहे।



