उत्तराखंडऋषिकेशहादसा

हादसाः 100 मीटर खाई में गिरी बस, 8 की मौत, 26 घायल

Breaking News : ऋषिकेश, 17 नवम्बर। उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। यह बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK09 PA 9779 मंगलवार को तड़के करीब 4:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला और मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी भेजी गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में जवानों ने दुर्गम रास्ते के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को स्ट्रेचर से सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। इनमें 19 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजे जाने की जानकारी है। हादसे में आठ लोगों की मौत बताई गई है। बचाव दल ने मृतकों के शव भी खाई से बाहर निकाल लिए हैं।

पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनहानि पर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड,
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूरजहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button