ऋषिकेश

शिव शक्ति मंडली रही कीर्तन की विजेता

ऋषिकेश कीर्तन गौरव प्रतियोगिमा में शामिल हुई 54 मंडलियां

ऋषिकेश, 16 नवम्बर। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से आयोजित ‘ऋषिकेश कीर्तन गौरव 2026’ प्रतियोगिता में 54 कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंस्कृति और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, खैरी खुर्द की ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट और समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिव शक्ति कीर्तन मंडली ने प्रथम, त्रिवेणी कीर्तन मंडली ने द्वितीय और जागृति कीर्तन मंडली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नंदा देवी कीर्तन मंडली और राधा कृष्ण कीर्तन मंडली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 20 टीमों का चयन किया गया। अगले चरणों में छह मंडलियां अंतिम मुकाबले में पहुंचीं। फाइनल में कीर्तन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। निर्णायक मंडल में संगीत शिक्षिकाएं अंजली बिष्ट, अंजली भट्ट और प्रतिभा बलौदी शामिल रहीं।

इस अवसर पर जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऐसे आयोजन लोकसंस्कृति, पारंपरिक भजनों और मातृशक्ति की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और उपाध्यक्ष संगीता राणा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करने के साथ सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

मौके पर उप कोषाध्यक्ष अलका क्षेत्री, संरक्षक अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, सविता शर्मा, रीना चौहान, पुष्पा रावत, कृष्णा रमोला, शशि रावत, ईशा चौहान, आशीष रांगड़, दिव्या बेलवाल, सुरेन्द्र नेगी, धर्मेंद्र गुलियाल, विजयपाल पंवार, रोहित नेगी, सुमन गैरोला, श्रेया, अनीता, सीमा कोठारी, रीमा रावत, रेखा राणा, खुशबू अंथवाल, मनोरमा रावत, रीना भट्ट, सोनिया बलोदी, गुड्डी पोखरियाल, हिमांशु कश्यप, रेहान बंदोलिया, उदित झा, मानसी सती, शिवानी नेगी, योगेश, शिवांगी, वेदांत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button