सीएम धामी ने डिजिटल माध्यम से की स्व-गणना
प्रदेशवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की अपील

देहरादून, 16 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश की भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाने में उपयोगी साबित होंगे। इससे पर्वतीय आष्ैर दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनगणना में डिजिटल तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण पहल है। स्व-गणना की सुविधा से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्धारित अवधि में सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को सहयोग देने का आग्रह किया।
बता दें कि उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल ेम.बमदेने.हवअ.पद पर स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सचिव जनगणना दीपक कुमार, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड इवा आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक प्रवीण कुमार, राजू कुमार बनवारी, सहायक निदेशक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।



