देहरादून

जौलजीबी मेले में हंगामा शर्मनाकः सतपाल महाराज

देहरादून, 15 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी के हंगामे और मंच पर तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अमर्यादित, शर्मनाक और देवभूमि की जनता का अपमान बताया।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद मंच की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक ने जिस तरह अराजकता और तोड़फोड़ की, वह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण अन्य आयोजनों में जाना स्वाभाविक है। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद भी कार्यक्रम जारी रहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब मिलेगा। महाराज ने आरोप लगाया कि विपक्ष मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और सरकार के विकास कार्यों से बौखलाकर भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button