अपराध

ऋषिकेशः होटल में जुआ खेलने के आरोप में 10 गिरफ्तार

ऋषिकेश, 19 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने गुमानीवाला क्षेत्र स्थित एक होटल में जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मौके से 2 लाख 80 हजार रुपये नकद, 208 ताश के पत्ते और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, एसएसआई नवीन जोशी और श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग में छापेमारी की। होटल के प्रथम तल पर कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई देने पर कमरे की जांच की, तो कमरे में 10 लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाते हुए मिले।

जिसके बाद सभी 10 लोगों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह रावत, अभिषेक रौतेला, मनोज, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, अजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, मोहित, ऋषि और सुल्तान सिंह के रूप में हुई है। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button