ऋषिकेशस्वास्थ्य

Rishikesh: निर्मल आश्रम अस्पताल में 72 लोगों ने किया रक्तदान

ऋषिकेश, 18 अक्टूबर। निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से रविवार को निर्मल आश्रम परिसर में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया।

निर्मल आश्रम में आयोजित बरसी समागम के दूसरे दिन महंत बाबा राम सिंह महाराज शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल द्वारा हर साल दो बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। 19वें शिविर में रक्तदाताओं ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मौके पर वीडी नौटियाल, राजकुमार, डा. इंदू शर्मा, संदीप चौधरी, अमन रंधावा, अनिल किंगर, कुलदीप सिंह, करमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, गुरदीप सिंह, दविंदर सिंह भट्टी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button