17 ग्राम स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार

शिखर हिमालय डेस्क
रायवाला। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त आरोपियों के दोपहिया वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी डोईवाला के निवासी बताए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी के मुताबिक बुधवार को थाने के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनसे 17.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जयपाल सिंह और उमेद सिंह निवासी डोईवाला, देहरादून के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें :- बदमाशों ने की चाकू से गोद कर युवक की हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक रूड़की क्षेत्र में एक सलमान नाम के शख्स से लाए थे। बताया कि यह स्मैक जौलीग्रांट क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- हैवान पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार