ऋषिकेश

ऋषिकेशः आवास विकास में 11 लाख में बनेगी सड़क

ऋषिकेश, 31 अक्टूबर। महापौर शम्भू पासवान ने आवास विकास की गली नंबर-03 में करीब 11 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि शहरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।

स्थानीय पार्षद राम कुमार संगर ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशानी उठा रहे थे, सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button