धर्म कर्म

शनि चलेगा जब सीधी चाल, पांच राशियों का होगा कमाल

11 अक्टूबर से शनि के मार्गी होने पर खत्म होगी टेंशन, धन लाभ के योग

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। ज्योतिष विज्ञान पर विश्वास रखने वालों के लिए खुशखबरी है। ज्योतिष आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि सौरमंडल में एकबार फिर से हलचल होने वाली है। उनका दावा हैं कि 11 अक्टूबर से शनि ग्रह के मार्गी होने पर 12 में से खासकर पांच राशियों के जातकों को भरपूर लाभ होगा।

डॉ. घिल्डियाल ने बताया कि शनि ग्रह 23 मई 2021 से अपनी वक्री हैं। अब 141 दिन के बाद 11 अक्टूबर को शनि फिर से मार्गी हो जाएंगे। उनका कहना है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की सीधी चाल का प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है। शनि को कलयुग का न्यायाधीश माना जाता है। जो मनुष्य को उनके कर्मों के अनुसार दंड और लाभ देते हें। अच्छे कर्मों वाले व्यक्ति को शनि की दशा के दौरान भी लाभ मिलता है। जबकि कर्म बुरे हैं तो कष्टों सामने आते हैं।

डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि शनिदेव के मार्गी होने से इन राशियों के जातकों को भरपूर लाभ होगा।

मेषः शनि की सीधी चाल आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आप समस्याओं का हल निकाल पाने में सक्षम होंगे। बेरोजगारों को नौकरी की संभावना रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों के लिए शनि की मार्गी स्थिति शुभ साबित होगी। आपको धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे।
उपायः यदि इस राशि के जातक इस समय अंतराल में वैदिक और वैज्ञानिक पद्धति से तैयार शनि यंत्र धारण करें तो समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है

वृषभः आपके भाग्य में वृद्धि होगी। मेहनत के अनुसार अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आय में वृद्धि की संभावना है। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।
उपायः शुक्र और शनि का यंत्र धारण करने से इस राशि के जातकों का जीवन बदल सकता है।

सिंहः इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस में भी तरक्की के योग हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
उपायः सूर्य और बृहस्पति का यंत्र इस समय अंतराल में धारण करना सोने पर सुहागा हो जाएगा।

वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। अधूरी इच्छा के पूरा होने के आसार हैं। माता-पिता के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। यात्रा से धन लाभ होने के योग हैं।
उपायः मंगल और बृहस्पति का यंत्र इस राशि के जातक पहने तो कमाल हो सकता है।

मीनः इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
उपायः बृहस्पति और शनि का यंत्र तैयार करके यदि इस राशि के जातकों को इस समय अंतराल में पहना दिया जाए तो उनकी समस्त समस्याएं हल हो सकती है।


 

 

 

 

ज्योतिष आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल

Contact – 9411153845

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button