धर्म कर्म

Haridwar: महिला संत समागम से दिया मानवता का संदेश

हरिद्वार, 4 सितम्बर। निरंकारी मिशन की ओर से बीएचईएल में आयोजित महिला संत समागम में भक्ति गीत, कविता, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मानवता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बहन रश्मि राघव ने माता सुदीक्षा का संदेश साध संगत तक पहुंचाया। कहा कि प्रेमाभक्ति मनुष्य के जीवन में दया, करुणा, प्रेम, नम्रता और भाईचारे जैसे गुणों को विकसित करती है। भक्ति का उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है।

उन्होंने शबरी का प्रसंग सुनाकर नवधा भक्ति की महत्ता बताई। कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग से भक्ति के गुण जीवन में सहज रूप से विकसित होते हैं। कहा कि साकार की भक्ति से निराकार की अनुभूति की जा सकती है।

मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने समागम में शामिल जोन की विभिन्न शाखाओं से आए श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button