चमोली गढ़वालहादसा

घास के लिए जंगल गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, मौत

गोपेश्वर, 4 सितम्बर। पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं जंगल में घास लेने गईं थी।

जानकारी के अनुसार, सिदेली गांव की 55 वर्षीय विमला देवी और 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी सुबह जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी पोखरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने विमला देवी को मृत घोषित किया। जबकि हायर सेंटर श्रीनगर रेफर लक्ष्मी देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर सीएचसी पोखरी पहुंचे नागनाथ रेंज के डीएफओ कपिल गुसाईं ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात भी कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button