धर्म कर्म

Rishikesh: श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई अहोई अष्टमी

ऋषिकेश, 1 नवम्बर। आईडीपीएल क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से अहोई माता की पूजा-अर्चना कर संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजन और व्रत कथा का श्रवण किया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाया।

बता दें कि अहोई अष्टमी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान के मंगलमय जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

इस अवसर पर गीता अंतिवाल, सुनीता पटेल, स्वाति, किरण, सुनीता वर्मा, प्रिया, नेहल, महक अंतिवाल, साक्षात अंतिवाल, अरात्रिका, रुद्र पटेल, त्रियाकश, अर्शदीप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button