ऋषिकेश

सोमेश्वर नगर में विधायक निधि से होंगे विकास कार्य

ऋषिकेश, 1 नवंबर। सोमेश्वर नगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में बहुमंजिला पार्किंग, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने, सड़कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं पर काम चल रहा है। कई स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद रेहा ध्यानी, प्यारेलाल जुगलान, मुरारी सिंह राणा, दिलीप सिंह बिष्ट, चैत सिंह नेगी, विजयपाल रावत, कुंवर सिंह रावत, खुशवंत सिंह नेगी, उषा जोशी, बीना देवी, मानसिंह कलुड़ा, संजय ध्यानी, बृजमोहन मनोरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button