एजुकेशन

सिटी टॉपर इशिता को मिला ₹80 हजार का पुरस्कार

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य में चौथा स्थान हासिल करने वाली इशिता सिंह को ₹80 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

सोमवार को विद्यालय सभागार में महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत बाबा जोध सिंह महाराज के सानिध्य में शबद कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में सिटी टॉपर रही 12 की छात्रा इशिता सिंह सबके आकर्षण का केंद्र रहीं। इशित को ₹80 हजार की नकद पुरस्कार राशि, शॉल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।

कक्षा 12 में श्वेता यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और प्रीतिका ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। श्वेता को ₹65 हजार और प्रीतिका को ₹55 हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कक्षा 10 के टॉपर्स आराध्या थपलियाल (97.6 प्रतिशत), नैतिक डबराल (97.4 प्रतिशत) और पीयूष झा (94.6 प्रतिशत) के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा और प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button