वैदिक आचार्य और देव उपासक हुए सम्मानित

ऋषिकेश, 28 नवंबर। ‘आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वैदिक अभिनंदन समारोह में 221 वैदिक आचार्यों व देव उपासकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और वैदिक ज्ञान के संरक्षण में योगदान देने वाले आचार्यों को सम्मान देना और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना रहा।
इस अवसर पर सम्मानित आचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए और वैदिक परंपराओं, सामाजिक व सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वैदिक आचार्य हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा के वास्तविक संवाहक हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उनका सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है।
उन्होंने कहा कि ‘आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज सुनने का प्रयास किया जा रहा है। आचार्यों द्वारा दिए गए सुझावों को आगे बढ़ाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में आचार्य अंकित, अंकित नौटियाल, अंकित भट्ट, अंकित भट्ट, अखिलेश रतूड़ी, अजय नौटियाल, अजय बिजल्वाण, अजय शर्मा, अतुल थपलियाल, अतुल सिलस्वाल, अनूप कुकरेती, अनिल कुकरेती, अनिल नौटियाल, अनिल पैन्यूली, अभिषेक शर्मा, अमित कोठारी, अमन खंडूरी, अर्जुन प्रसाद गौतम, अरुण सिलस्वाल, अशुल, आदेश, आदेश पैन्यूली, अभिषेक पन्त, अमित नवानी, आयुष कोठारी, आयुष कंडवाल, आयुष डंगवाल, आयुष सिलस्वाल, आशुतोष डबराल, आशीष शर्मा, कमलेश्वर, कमल रतूड़ी, कीर्ति कुकरेती, केशव पोखरियाल, केशव जखमोला, कृष्ण बिजल्वाण, कृष्णा बहुगुणा, कृष्णा भट्ट, गंगाराम व्यास, गीताराम चमोली, गुरुप्रसाद कोठियाल, गौरव कंसवाल, गौरव कंसवाल, गौरव देशवाल, गौरव पांडे, गिरीश कोठियाल, गिरीश भट्ट, गिरीश रणाकोटी, गुरु प्रसाद, गोविंद शर्मा, गोविन्द सेमवाल, जगदीश जोशी, जगदीश शास्त्री, जुबिन नौटियाल, जमुना दत्त, ज्योति भट्ट, जय कृष्ण, जय तिवारी, तेजराम बदनी, गजेन्द्र विक्रम शाही, किशोर सिंह रांगड़, दीप शर्मा, अंशुल त्यागी, शशि रावत, उमा ओबेरॉय, सुमित चौधरी, विक्रम वशिष्ठ, मदन शर्मा, ललित मोहन मिश्र, मनोज गुसाईं, बृजभूषण बहुगुणा, गजेंद्र सजवाण, ऋषि सिंघल, भूपेन्द्र राणा, गौरव राणा, यश अरोड़ा, हिमांशु कश्यप, रेहान बंदोलिया, उदित झा, सृष्टि रमोला, शिवांगी बर्त्वाल, कशिश, ज्योति, अर्पित बंदौली, वेदांग आदि मौजूद रहे।



