Rishikesh: कैबिनेट के फैसले पर बापूग्राम में खुशी
विधायक अग्रवाल के साथ लोगों ने किया मुंह मीठा, आतिशबाजी

ऋषिकेश, 27 नवंबर। बापूग्राम वनभूमि प्रकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट के फैसले पर स्थानीय लोगों में खुशी फैल गई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के साथ लोगों ने आपस में मुंह मीठा किया। इस दौरान आतिशबाजी से भी खुशी का इजहार किया गया।
उत्तराखंड कैबिनेट ने बापूग्राम समेत अन्य आबादी वाले क्षेत्रों को वन भूमि से डीनॉटिफाई संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि बापूग्राम प्रकरण के समाधान को लेकर वह वर्षों से प्रयासरत रहे। मामले को कई बार सीएम के अलावा मुख्य सचिव और अन्य उच्च अधिकारियों के सामने भी उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय हजारों परिवारों के लिए उम्मीद और विश्वास की नई किरण है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को स्थायी समाधान मिलने तक उनके प्रयास जारी रहेंगे। अग्रवाल ने इस निर्णय पर सीएम धामी का भी आभार जताया।
मौकेप र रविंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन रावत, गोविंद सिंह रावत, राहुल कश्यप, अनीता प्रधान, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, निर्मला उनियाल आदि मौजूद रहे।



