
नई टिहरी, 26 नवम्बर। मौजूदा दौर में सिर्फ डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं में व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद क्षमता भी जरूरी है। यह बात स्वामीराम हिमालयन विवि के आउटरीच निदेशक डॉ. राजेंद्र रावत ने पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही।
करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यशाला में डॉ. रावत ने छात्रों को स्नातक के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। कहा कि युवाओं को अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। बदलते समय के साथ नई चीजें सीखना और स्वयं को रोजगार की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना सफलता की कुंजी है।
इस दौरान रॉबिन सिंह और नवीन बिष्ट ने भी छात्रों से संवाद कर करियर संबंधी जानकारी साझा की। प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी, प्रो. डीपीएस भंडारी, डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. सुभाष नौटियाल, डॉ. हिमानी, डॉ. महेश, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. स्नेहलता डॉ वैभव, डॉ कमलेश पाण्डेय, अनामिका, अनन्या, अमृता, अनमोल, अक्षत रावत, रवीना, अनुराग, आशिका, अनुज, रेखा, आरती आदि मौजूद रहे।



