ऋषिकेश

Rishikesh: विद्यालय भवन निर्माण में देरी पर विधायक नाराज

ऋषिकेश, 25 नवम्बर। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को सर्वहारानगर (काले की ढाल) स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर भवन ध्वस्त होने के आठ महीने बाद भी नए भवन का निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।

विद्यालय में करीब 70 बच्चे अध्ययनरत हैं। भवन न होने से उन्हें विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। अग्रवाल ने डीएम डॉ. आशीष चौहान और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता नितिन पांडे को फोन कर निर्माण शुरू करने को कहा।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रधानाचार्य एसपी बहुगुणा से विद्यालय की समस्याओं की जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने काले की ढाल गली नंबर 12 के सामने रंभा नदी का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त सुरक्षा रेलिंग नदी में गिरी मिलने पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही नदी में कूड़ा-कचरा जाने से रोकने की व्यवस्था करने को कहा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चांदनी और शकुंतला जोशी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button