ऋषिकेशसियासत

देहरादून में कल राजभवन कूच करेगी कांग्रेस

ऋषिकेश विधानसभा से 200 कार्यकर्ता होंगे मार्च में शामिल

ऋषिकेश, 25 नवंबर। भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस 26 नवंबर (कल) को राजभवन कूच करेगी। सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से करीब 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बुधवार को दूनमार्ग स्थित एक होटल में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने मीडिया को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार विफल रही है।


उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। साथ ही यूकेएसएसएससी पेपर लीक और पटवारी-लेखपाल भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव जनता की आवाज उठाने की दिशा में कांग्रेस के संघर्ष का हिस्सा है।

सजवाण ने बापूग्राम भूमि प्रकरण का स्थायी समाधान करने की बात कही। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने गुमानीवाला में प्रस्तावित कूड़ा घर का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं, सजवाण ने विधानसभा चुनाव 2027 में ऋषिकेश सीट से अपनी दावेदारी भी जताई।

मौके पर राजपाल खरोला, विजय सारस्वत, ललित मोहन मिश्रा, भगवती प्रसाद सेमवाल, राकेश मियां, मनोज गुसाईं, बीएस पयाल, मदन मोहन शर्मा, विनय सारस्वत, सरोजिनी थपलियाल, अंशुल त्यागी, अभिनव मलिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button