एजुकेशनदेहरादून

Dehradnu: 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन से नवाजा

सीएम धामी ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में किया सम्मानित

देहरादून, 11 अक्टूबर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया।

रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आईआरटीडी प्रेक्षागार में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटियों को सम्मान के साथ उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और रोजगार तक विभिन्न योजनाओं से सहयोग कर रही है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नंदा गौरा योजना में बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक चार लाख से अधिक बेटियां इससे लाभान्वित हो चुकी हैं।

सीएम धामी ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं तक किताबें दी जा रही हैं। छात्रवृत्ति और साइकिल की योजनाएं भी जारी हैं। कहा कि स्मार्टफोन से छात्राओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीक के अवसर मिलेंगे। राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास बंशीलाल राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button