ऋषिकेशखेल

Rishikesh: अंतरविद्यालयी शतरंज में एनजीए बना चैंपियन

प्रतियोगिता में 40 विद्यालयों के 144 खिलाड़ी हुए शामिल

ऋषिकेश, 11 अक्टूबर। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) में आयोजित चतुर्थ अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दूसरे और डीएसबी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 40 विद्यालयों के 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत रामसिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज के सानिध्य में मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिज्लवाण व फिडे मास्टर सुशिराली पटनायक ने किया। नीलम बिज्लवाण ने कहा कि शतरंज का खेल तार्किक चिंतन, धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित करने में सहायक है।

समापन पर दर्जाधारी राज्यमंत्री चारु माथुर कोठारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार, मनप्रीत शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम भट्ट ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में बृजेश राय, शेर सिंह थापा, सोमदत्त शर्मा, हरि सिंह प्रजापति और अनिकेत प्रजापति निर्णायक रहे।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता शर्मा, सब-इंस्पेक्टर नवीन कंडवाल, विपिन सिरोही, मधु चौहान, गोपाल भटनागर, आत्मप्रकाश बाबूजी, हरमनप्रीत सिंह, दिनेश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह रावत, सोहन सिंह कैन्तुरा, विनोद बिज्लवाण, सरबजीत कौर, राकेश रोंछेला, राकेश नौटियाल; मनजीत शर्मा; सुनील पांडे, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-9 : प्रथम स्वर्णिम चौधरी (औरंगजेब गुलाल विद्यालय, बिजनौर), द्वितीय मानव डंगवाल (माउंट फोर्ट स्कूल, रुड़की), तृतीय श्रेष्ठ जुगलान (बीएमडीएवी, हरिद्वार)।
अंडर-13 : प्रथम प्रियांशा छेत्री (एनजीए), द्वितीय अन्वेष उनियाल (सेपियंस स्कूल, विकासनगर), तृतीय इरा शेट्टी (डीएसबी, ऋषिकेश)।
अंडर-15 : प्रथम लक्षिता चौधरी (डीएसबी, ऋषिकेश), द्वितीय जयति अग्रवाल (भागीरथी विद्यालय, हरिद्वार), तृतीय हिमानी माहेश्वरी (ओलंपस हाई स्कूल, देहरादून)।
अंडर-17 : प्रथम शुभम माहेश्वरी (ओलंपस स्कूल, देहरादून), द्वितीय शौर्य जुगलान (बीएमडीएवी, हरिद्वार), तृतीय आशुतोष उनियाल (भागीरथी विद्यालय, हरिद्वार)।
अंडर-19 : प्रथम वैभव अग्रवाल (दून इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश), द्वितीय वेदांश भट्ट (एनजीए, ऋषिकेश), तृतीय लक्ष्य सिंह (एएनडी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button