एजुकेशन
माया देवी विश्वविद्यालय का एंथम लॉन्च

देहरादून, 9 नवम्बर। माया देवी विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट मनोहर लाल जुयाल ने स्क्रीनिंग से एंथम (कुलगीत) का लोकार्पण किया। एंथम को स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने लिखा और रोहन दीक्षित ने संगीतबद्ध किया है।
विश्वविद्यालय सभागार में समारोह के दौरान एंथम का सामूहिक गायन किया गया। गीत में विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और मूल मूल्यों दर्शाया गया है। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि यह गीत सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
मौके पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल, माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष प्रभा जुयाल, प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।



