पौड़ी गढ़वालयुवा

Kotdwar: युवाओं को बांटे गए हेलमेट और फर्स्ट एड किट

कोटद्वार। सड़क सुरक्षा जागरुकता को लेकर भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोति हुई। इस दौरान युवाओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ हेलमेट और फर्स्ट एड किट बांटे गए।

कार्यशाला में आरटीओ विमल पाण्डेय ने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणामों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी साझा की। कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं दुर्घटनाओं के दौरान “गोल्डन ऑवर” विषय पर सत्र आयोजित किया गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा घायल व्यक्ति का जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान प्राथमिक उपचार, आपातकालीन सेवाओं से संपर्क और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट ने सड़क सुरक्षा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि समाज में भी जागरुकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button