उत्तराखंडसियासत

युवाओं के जोश से जीतेगी कांग्रेस : जयेन्द्र रमोला

श्यामपुर में युकां ब्लॉक महासचिव शिवम चंदेल का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। श्यामपुर में कांग्रेसजनों ने युवा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक महासचिव का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है। युवाओं के समर्थन से कांग्रेस 2022 का चुनाव फतह करेगी।

सोमवार श्यामपुर स्थित कांग्रेस के जन सहायता केंद्र में एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युकां ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र बिष्ट द्वारा हरिपुर निवासी शिवम चंदेल को ब्लॉक महासचिव नियुक्त करने पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने चंदेल का स्वागत किया।

रमोला ने कहा कि युवाओं के कांग्रेस से जुड़ने का सिलसिला जारी है। पार्टी उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां सौंप रही है। कांग्रेस युवाओं के हौसले के साथ 2022 का चुनाव लड़कर जीत भी दर्ज करेगी।

युकां के रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र बिष्ट ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की हर बूथ पर बढ़ चढकर भागीदारी रहेगी। युवाओं के समर्थन से कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल करेगी।

मौके पर जिला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही, सनमोहन सिंह रावत ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जिला सचिव लक्ष्मी उनियाल, रमा चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिल्पी, उपप्रधान रोहित नेगी, निर्मल रांगड़, जितेंद्र त्यागी, कुंवर सिंह गुसाईं, अतुल चंद रमोला, मनीष रमोला, रविन्द्र बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button