विधायक ने सुनी समस्याएं, विकास कार्यों की घोषणा

रायवाला (ऋषिकेश), 20 सितम्बर। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल हरिपुरकला में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, उन्होंने विधायक निधि से सड़क के लिए पांच लाख रुपये, 50 स्ट्रीट लाइट और पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की।
अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है। कहा कि जनता से सीधे संवाद के जरिए समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मंडल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों पुष्पा देवी, दीपमाला नेगी, दीपक पंत, मालदत्त गैरोला, अनुपम त्यागी, चेतन चौबे, राजकुमार राणा और जयप्रकाश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
मौके पर पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, राजेश लखेड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिपंस दिव्या बेलवाल, उप प्रधान मनोज शर्मा, सुंदरलाल गौड़, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, ममता आदि मौजूद रहे।



