ऋषिकेश

ऋषिकेशः नाले पर लगेगा जाल, 19.56 लाख होंगे खर्च

Rishikesh News : ऋषिकेश, 03 नवंबर। महापौर शम्भू पासवान ने 19.56 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के वार्ड 35 में नाले के ऊपर जाल लगाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करा रहा है। खुले नाले के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। जाल लगने से हादसों की संभावना कम होने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर स्थानीय पार्षद सत्या कपरुवान, निर्मला उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button