उत्तराखंड

निर्माण कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये मंजूर

देहरादून, 03 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 26 निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इनमें सड़क, नाली, सुरक्षात्मक कार्य, तारबाड़, धार्मिक व मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंप स्थापना और विद्युत संबंधी कार्य शामिल हैं।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में सड़क, नाली और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 8.96 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें मिठ्ठी बेहड़ी (आरकेडिया) के लिए 89.44 लाख, जाखन के लिए 82.29 लाख, मालसी के लिए 60.91 लाख, नागेश्वर के लिए 78.92 लाख, संजय विहार के लिए 39.97 लाख, टपकेश्वर के लिए 62.36 लाख, रोजपुर रोड के लिए 84.48 लाख, दून विहार के लिए 96.75 लाख, डोभालवाला के लिए 76.62 लाख, घोरणखास के लिए 79.71 लाख, किशननगर के लिए 50.08 लाख तथा विजय कॉलोनी के लिए 94.65 लाख रुपये शामिल हैं।

पिथौरागढ़ में चार कार्यों के लिए 3.44 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें लीमा टोडा में सीसी मार्ग के लिए 86.45 लाख, गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल के लिए 79.49 लाख, उपरतोला में आंतरिक मार्ग के लिए 84.94 लाख और खोलीमाली कन्यूरी में मार्ग, पुलिया व सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये शामिल हैं।

अल्मोड़ा में ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए 45.63 लाख और सिद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंदिर के लिए 58.248 लाख की प्रथम किस्त का शासनादेश भी जारी हुआ है।

चम्पावत में भोलेश्वर मंदिर के लिए 25 लाख, खटोली भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख और बुगाख्याली भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये के शासनादेश जारी हुए हैं। वहीं, ठांटा में दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

टिहरी के चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 67.87 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र में 50 हैंडपंपों के लिए 99.44 लाख और लक्सर में 50 हैंडपंपों के लिए 123.46 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पौड़ी के कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट के लिए विद्युत पोल स्थापना, लाइन निर्माण व शिफ्टिंग पर 344.04 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button