रोजगार

टिहरीः करियर के बारे छात्रों को दिया मार्गदर्शन

नई टिहरी, 3 नवंबर। डिग्री कॉलेज में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की जानकारी दी गई।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि छात्रों को दूसरों की देखादेखी के बजाय अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। सही समय पर लिया गया निर्णय और निरंतर प्रयास सफलता की राह आसान बनाते हैं।

कार्यक्रम में सरकारी सेवाओं, उच्च शिक्षा, शिक्षण, बैंकिंग, तकनीकी व डिजिटल क्षेत्र, निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। सेल संयोजक डॉ. संजय कुमार ने डिजिटल दक्षता, संचार कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का महत्व बताया।

डॉ. हिमानी ने स्टार्टअप व उद्यमिता के अवसरों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. राजपाल सिंह रावत ने बैंकिंग, लेखांकन और व्यवसाय प्रबंधन में करियर संभावनाओं की जानकारी दी।

मौके पर डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल, डॉ. नूर हसन, डॉ. रजनी गुसाईं डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. आराधना सक्सेना, सदानंद सेमवाल, दिव्यांशु रावत, अंशुल चंद्र, समीर, संध्या नौटियाल, संजना राणा, सुजल, मोनिका, स्वाति, निधि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button