ऋषिकेश

गौहरीमाफी में 10 लाख रुपये देने की घोषणा

ऋषिकेश, 2 नवंबर। गौहरीमाफी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जन समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व प्रधान रोहित नौटियाल ने कहा कि विधायक अग्रवाल के प्रयासों से गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, विद्युत लाइनों की बंचिंग केबल और सड़कों का सुदृढ़ीकरण आदि काम हुए हैं।

मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, उपप्रधान आनंद रावत, दिलीप सिंह रावत, मनोज डंगवाल, मानसिंह कलुड़ा, सुरेंद्र रावत, विक्रम गौनियाल, रवि रावत, अमीषा रावत, प्रीति भंडारी, शुभम मदवान, आदित्य सती, वैभव अरोड़ा, कृष्ण चंद्र जगूड़ी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button