रोजगार

देहरादूनः 29 को रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती

देहरादून, 23 सितंबर। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां 904 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। मेले के दिन भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।

अभ्यर्थियों को बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।

यह कंपनियां होंगी शामिल
मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इन्फॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत अन्य कंपनियां शामिल होंगी।

दुबई में भी रोजगार का अवसर
सेवायोजन विभाग की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई/आईटीआई प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button