बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड

देहरादून, 23 सितम्बर। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 23 अप्रैल से शुरू यात्रा के 153 दिन में 22 सितंबर तक 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो माह का समय शेष है।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 में बदरीनाथ धाम में 6 लाख 95 हजार 332 श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2008 और 2010 में यह संख्या पहली बार 10 लाख के पार गई। वर्ष 2014 की आपदा के चलते यात्रियों की संख्या घटकर 1 लाख 59 हजार 575 रह गई। वर्ष 2018 में 10,48,051 और 2019 में 12,44,993 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
कोरोना काल में 2020 में 1,55,055 और 2021 में 1,99,409 यात्री पहुंचे। इसके बाद संख्या में लगातार वृद्धि हुई। वर्ष 2022 में 17,63,578, 2023 में 17,80,429, 2024 में 17,74,264 और 2025 में 17,78,298 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगलवार को भी 6,685 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए।



