देहरादून
भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज से की मुलाकात

देहरादून, 23 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश ‘भैय्याजी’ जोशी ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महाराज को 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
सतपाल महाराज ने भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय महाराज भी मौजूद रहे।



