देहरादूनः राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर चर्चा

देहरादून, 22 सितम्बर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में चिन्हीकरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर समिति के सदस्यों ने चर्चा के साथ जरूरी सुझाव रखे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हीकरण से जुड़े सभी प्रकरणों का परीक्षण शासन द्वारा निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाए। कहा कि प्रत्येक प्रकरण में उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों की विधिवत जांच के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने आवश्यक अभिलेखों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मौके पर अपर जिलाधिकारी वि.रा. केके मिश्रा, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, सदर अपूर्वा सिंह, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सदस्य राज्य आंदोलनकारी ओपी उनियाल, देवी गोदियाल, डीएस गुसाईं, विवेकानंद खंडूड़ी, सरोज डिमरी, उर्मिला, निर्मला बिष्ट, पुष्पलता सिलमाना आदि मौजूद रहे।



