ऋषिकेश

Rishikesh: नगर निगम के नए भवन निर्माण की हुई समीक्षा

ऋषिकेश, 22 सितम्बर। नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति और सामने आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं को लेकर महापौर कार्यालय में बैठक हुई।

मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और सामने आ रही बाधाओं की जानकारी दी। महापौर ने समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

पासवान ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से निर्माण संबंधी बाधाओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। कहा कि नवीन कार्यालय भवन का निर्माण जनहित से जुड़ा है, इसलिए इसमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

बैठक में एमडीडीए से शशांक सक्सेना, जल संस्थान से एसडीओ रूपेश चंद, उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button