उत्तराखंडसियासत

Big Breaking: ‘धन सिंह’ ने भी थामा कांग्रेस का दामन

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की आज की सियासत में आज का दिन कई मायनों से याद रखा जाएगा। खासकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बीच जिस तरह से चंद घंटों के भीतर एक दूसरे के गढ़ में सेंध लगाने का खेल खेला गया, वह अपने आप में अलग ही नजारा है। सुबह सवेरे जहां बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देकर उनके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया, और कुछ ही देर में उन्हें टिहरी से प्रत्याशी भी बना डाला।

तो भाजपा के इस वार के पलट में कांग्रेस ने भी उनके मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी को पार्टी में शामिल कर लिया। यही नहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उन्हें एक कर्मठ कार्यकर्ता कहकर संबोधित किया। अब धन सिंह नेगी बीजेपी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के सामने मैदान में होंगे, यह तय है।

कांग्रेस ज्वाइन करन के बाद विधायक धनसिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर बड़ा आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि उपाध्याय ने 10 करोड़ देकर उनका टिकट कटवाया है। कहा कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। जनता इसका जवाब देगी। उनके समर्थक और किशोर के भाजपा आने से आहत बीजेपी कार्यकर्ता निश्चित उनके साथ आएंगे और कांग्रेस को वोट भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button