मायाकुंड और खैरी खुर्द में विधायक निधि से होंगे विकास कार्य

ऋषिकेश/ श्यामपुर : 10 अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मायाकुंड और ग्रामसभा खैरीखुर्द में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रमों में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान अग्रवाल ने लोगों को समस्याओं को भी सुना।
मायाकुंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने जनसमस्याओं पर चर्चा के साथ ही क्षेत्र में सीसीसीटी कैमरे लगाने और अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर पार्षद अजय दास, माधवी गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, अमित कुमार, हरिओम गौतम, धनीराम मंडल, शिवा शर्मा, धनंजय सिंह, एमएस ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। 
उधर, ग्रामसभा खैरी खुर्द में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विधायक ने आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। कहा कि सड़क, बिजली, पानी, पथ प्रकाश आदि विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए विधायक अग्रवाल का आभार भी जताया। मौके पर प्रधान शकुंतला बिष्ट, पुष्पा ध्यानी, गंभीर सिंह राणा, जगमोहन सिंह, ज्ञान सिंह, चंद्रचूड़ सिंह कलुड़ा, मदन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।



